Samastipur

दलसिंहसराय में बने मतदान केंद्र संख्या 13 पर 216 लोगो ने डाला वोट

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव को लेकर सोमवार को 17 समस्तीपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन को लेकर दलसिंहसराय में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया.इसे लेकर दलसिंहसराय प्रखण्ड कार्यालय पर मतदान केंद्र संख्या 13 बनाया गया था.जँहा कुल मतदाता 217 में से 102 पुरूष व 115 महिला मतदाता थी.जिसमे आज 216 मतदाताओं ने अपने अपने मत का उपयोग किया.

मतदान की प्रक्रिया जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह जोनल मजिस्ट्रेट अनुग्रह नारायण सिंह, मोहद्दीनगर बीडीओ सह पीठासीन पदाधिकारी ओम प्रकाश ,सीओ पूसा सह पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार एंव अन्य अधिकारियों की देख रेख में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ.वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष कुमार ब्रिजेश सहित कई पुलिस पदाधिकारी मतगणना स्थल पर मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!