Patna

लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मजदूर की हत्या, गांव में कई दिनों से चल रहा था तनाव, थानेदार को SP ने किया सस्पेंड

रोहतासः धौढार ओपी के धनकाढा में रविवार को वकील राम नाम के एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद परिजन और भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल काटा. रोड को जाम कर खूब हंगामा किया. इस मामले में देर शाम जिले के एसपी आशीष भारती ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज राय को किया निलंबित कर दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हत्या मामले से आक्रोशित भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शव को पोस्ट ऑफिस चौराहा पर रख दिया. इस दौरान बैरिकेडिंग तोड़ दी. लोगों को समझाने पहुंची नगर थाना की पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की की गई. लोग इतने आक्रोशित थे कि सदर अस्पताल पहुंचे और शव को स्ट्रेचर पर लेकर पोस्ट ऑफिस चौराहा पहुंच गए. भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि रोहतास जिले में लगातार दलितों के साथ उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं. हत्याएं हो रही हैं.

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला धौढार ओपी क्षेत्र के धनकाढा गांव का है. एक जगह मकान बन रहा था. इसी में काम मजदूरी के लिए वकील राम गया हुआ था. गांव में पिछले दो-तीन दिनों से तनाव चल रहा है. दो पक्ष आमने-सामने थे. इसी मामले को लेकर मारपीट में गंभीर चोट लगने से वकील राम की मौत हो गई.

साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने बताया कि 10 से 12 की संख्या में आए लड़कों ने लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया. इस कारण वकील राम गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई. इस मामले में बवाल के बाद शाम में एसपी आशीष भारती ने थानेदार पर कार्रवाई की है और निलंबित कर दिया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!