Samastipur

बिहार महिला फुटबॉल जूनियर अंडर-17 नेशनल चेम्पियनशिप कैंप में समस्तीपुर के 4 खिलाड़ी चयनित

दलसिंह सराय

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार महिला फुटबॉल जूनियर अंडर-17 नेशनल चेम्पियनशिप के लिए महिला खिलाड़ी के कैंप के लिए दो दिवसीय का ट्राइल प्रतियोगिता दूसरे दिन समस्तीपुर के चार महिला खिलाड़ी सहित कुल 40 खिलड़ियों का चयन किया गया.शहर के छत्रधारी इंटर विद्यालय के खेल मैदान में स्पोर्ट्स क्लब दलसिंहसराय के तत्वावधान में चल रही ट्रायल प्रतियोगिता में मुख्य चयनकर्ता बिहार फुटबॉल के संयोजक असगर हुसैन, स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष जमील अख़्तर, सचिव इस्लाम, टाउन क्लब के कोच मुकेश राय ने बिहार के विभिन्न जिलों से आये महिला फुटबॉल खिलाड़ी का ट्रायल के माध्यम से कैंप के लिए चयन किया.इस चयन प्रतियोगिता में गोपालगंज से 10 खिलाड़ी, सिवान से 8 ,बेगूसराय 2 समस्तीतपुर 4, मुंगेर से 2 आरिरिया से 1, मुजफ्फरपुर से 3, बेतिया से 4, वैशाली से 1, सुपौल से 1, पूर्णिया से 4 खिलाड़ी का चयन कैंप के लिए किया गया.मौके पर खेल प्रेमी दिलीप चौधरी,पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी रामु भगत,अरविंद कुमार, धीरज कुमार,नजरें आलम आदि मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!