Patna

पति-पत्नी के जैसे 9 महीने तक साथ रहे, शादी का झांसा देकर ओडिशा से बिहार आ गया प्रेमी लेकिन प्रेमिका से बच नहीं पाया, ऐसे हुई शादी

बांकाः बिहार के बांका से अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है. एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ 9 महीने तक ओडिशा में साथ रहा. इसके बाद शादी का झांसा देकर बिहार के बांका तो आ गया लेकिन वह अपनी प्रेमिका से छुटकारा पाने से बच नहीं सका. प्रेमिका अपने प्यार को पाने के लिए ओडिशा से बांका पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने यहां बॉन्ड भरवाया और फिर दोनों की शादी करा दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के रानीबांध निवासी चंदन कुमार और ओडिशा की पुष्पलता उर्फ पूजा साथ में ही रहते थे. ओडिशा में दोनों एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. इसी बीच दोनों में प्रेम हो गया. दोनों 9 महीने तक साथ रहे, लेकिन कुछ दिनों के बाद चंदन कुमार की गांव में शादी की बात चलने लगी तो वह अपने गांव आ गया.

प्रेमी को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ

प्रेमिका पूजा भी अपने प्रेमी की तलाश में ओडिशा से बांका जिले के कटोरिया थाना पहुंच गई. यहां से युवती को बांका सदर थाना भेज दिया गया. फिर बांका थाना की पुलिस ने ककवारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव और समाजसेवी दिलीप झा के सहयोग से प्रेमी चंदन कुमार को रानीबांध से हिरासत में लेकर पूछताछ की. बात सही पाए जाने पर बॉन्ड भरवाकर दोनों की शादी करा दी गई. बीते शनिवार की देर शाम का यह पूरा मामला है.

बांका के शिव मंदिर में शादी के बाद पूजा को उसके ससुराल भेज दिया गया है. इस शादी में महिला हेल्पलाइन के परामर्शदात्री रानी महकम कुमारी और बांका थानाध्यक्ष शंभू यादव ने मुख्य भूमिका निभाई है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!