Patna

पुलिस बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, नाराज लोगों ने फूंक दी सरकारी गाड़ी

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को पुलिस बस की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई. घटना जिले के बाईपास थाना क्षेत्र के एनएच-30 स्थित महेन्द्रा शोरूम के पास की है. मिली जानकारी अनुसार तेज रफ्तार से आ रही पुलिस बस ने दो बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई. जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एनएमसीएच ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शादी का कार्ड बांटने गए थे दोनों

ऐसे में हादसे से गुस्साए लोगों ने पुलिस बस आग लगा दी, जिससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल कायम हो गया. साथ ही एनएच-30 पर यातायात भी बाधित हो गया. सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. बताया जाता है कि दीदारगंज-कटरा बाजार का रहने वाला युवक अमित कुमार अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक पर सवार हो कर शादी का कार्ड बांटने दानापुर गया हुया था. वहीं से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इधर, घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. साथ ही फायर बिग्रेड की गाड़ी में भी तोड़-फोड़ की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई फायरिंग की. फिर भी लोग हटने को तैयार नहीं हुए. ऐसे में घंटों चले हंगामा के बाद पुलिस ने बवाल काट रहे लोगों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया और परिचालन सामान्य कराया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!