Patna

घर में पोछा लगा रही थी महिला, पंखे के टूटे तार से लगा करंट

घर में पोछा लगा रही एक महिला बिजली करंट की चपेट में आ गई। झुलसकर उसकी मौत हो गई। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के तारा गांव की है। मृतका 22 वर्षीय सुषमा देवी उसी गांव निवासी धनंजय कुमार की पत्नी थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आपदा राहत के तहत प्रशासन व बिजली विभाग से मुआवजा की मांग की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पंखा का टूटा था तार, उसी के चपेट में आयी महिला

महिला के घर में लगे पंखा का तार टूटकर जमीन पर गिरा था। जिसे वह देख नहीं पायी और पोछा लगाने लगी। पोछा लगाने के दौरान ही वह तार के संपर्क में आ गई। जिसके कारण वह झुलसकर बेहोश हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताते चलें कि मृतका के दो बच्चे हैं। एक बेटा अंकुश कुमार तीन साल का है। जबकि बेटी आराध्या सिंह लगभग 10 महीने की है, जिसके सर से मां का साया उठ गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!