Patna

झूला और चांदी का तलवार भी दिया, जनवरी में दान किया था 1300 हीरा

तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब में पंजाब के एक श्रद्धालुओं ने 5 करोड़ रुपए की सामग्री भेंट की। पंजाब के करतालपुर से डॉक्टर निवासी गुरविंदर सिंह सामरा ने गुरु महाराज की सेवा में 5 करोड़ की सामग्री को समर्पित किया है। भेंट किए गए सामान में सोने का पीढ़ा, झूला, केज बॉक्स और चांदी की तलवार शामिल है। बता दें, खालसा पंथ के संस्थापक और सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज की जन्म स्थली पटना साहिब है। सिख समुदाय के लोगों के लिए यह पवित्र स्थानों में सबसे प्रमुख है।तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर ए मस्त कीन ने बताया कि आप गुरु साहिब महाराज जी को पीढ़ा साहिब पर विराजमान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरु जी महाराज के जीवन से जुड़ी सभी वस्तुओं को सुरक्षित केज बॉक्स में रखा जाएगा। इसके अलावा झूला भी दिया है।सोमवार को पंजाब के करतालपुर से डॉक्टर निवासी गुरविंदर सिंह सामरा ने गुरु महाराज की सेवा में 5 करोड़ की सामग्री को समर्पित किया है।तख्त साहिब के जत्थेदार ने इसके लिए डॉ सामरा के अलावा पत्नी राजदीप कौर, मनवीर कौर, परमजीत कौर समेत अन्य को गुरु घर का आशीष सिरोपा दिया। डॉ सामरा के साथ अमृतसर से कथा वाचक जसविंदर सिंह दर्दी भी गुरु दर्शन को पटना साहिब पहुंचे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गौरतलब है कि इससे पहले भी डॉ गुरविंदर सिंह सामरा ने विश्व के दूसरे सबसे बड़े तख्त पटना साहिब गुरुद्वारा में जालंधर से आये एक शख्स ने 1300 हीरे, 5 फीट के सोने हीरे की चेन और सोने का पलंग दान किया था। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह के 355वें प्रकाशपर्व पर पटना साहिब पहुंच कर हीरे जवाहरात दान किया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!