Patna

मौसम के अनुसार जीवन शैली में लाएं परिवर्तन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए दिया गया संदेश

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सासाराम /7 अप्रैल। कोरोना संक्रमण काल में जिस तरह से लोगों को प्रभावित किया है वो मंजर शायद ही लोग भूल पाएंगे। कोरोना काल के दौरान सबसे अधिक लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर ज्यादा बल दिया गया। डब्ल्यूएचओ के साथ-साथ स्वास्थ विभाग ने भी माना कि रोग प्रतिरोधक क्षमता ही ऐसी ताकत थी जो संक्रमण को बढ़ने में रोकती थी। उसके बाद से लोगों ने भी अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में लगे और इसके लिए लोग प्राकृतिक की ओर भी लौटने लगे। गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रेरित भी किया गया और रोग से लड़ने के लिए तरीके भी बताए गए। साथ ही साथ प्राकृतिक की ओर लौटने के लिए भी लोगों को संदेश दिया गया।

शारीरिक के साथ मानसिक शांति भी जरुरी:

सासाराम सदर अस्पताल के टीबी वार्ड के सीडीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल ने हमें सिखा दिया कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति कितना सजग रहना चाहिए। जहां पहले लोग स्वास्थ्य को लेकर उतने फिक्रमंद नहीं थे वही संक्रमण काल में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति फिक्र रहने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमें प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही साथ स्वच्छ वातावरण और स्वच्छ भोजन भी बेहतर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। डॉ कुमार ने कहा कि आज के भागदौड़ की जिंदगी में यदि हम स्वास्थ्य को लेकर सावधानी नहीं बरतेंगे तो कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसके लिए हमें मानसिक शांति भी जरूरी है और योगा एवं व्यायाम मानसिक शांति को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

मौसम के अनुसार बदलें अपनी जीवनशैली:

सदर अस्पताल में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर डॉ मनी कुमारी ने कहा कि आज के वातावरण को देखते हुए हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी सजग रहना चाहिए। हेल्दी डाइट के पौष्टिक भोजन लेना चाहिए इसके साथ व्यायाम को दिनचर्या में जरूर शामिल करें। उन्होंने कहा कि हम भारतीयों में रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी मजबूत है क्योंकि हम लोग फिजिकली काम ज्यादा करते हैं और भोजन भी हमारा काफी बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए हमें ज्यादा से ज्यादा पानी का इस्तेमाल करते रहना चाहिए। ज्यादा तेलिया वस्तु खाने से परहेज करना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डॉ मनी कुमारी ने कहा कि मौसम के अनुसार हमें अपने लाइफस्टाइल को बदलते रहना चाहिए। खासकर अभी वर्तमान का जो मौसम है उसमें हीट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है ऐसे में हम लोगों को इससे बचने के लिए अधिक से अधिक पानी का इस्तेमाल करना चाहिए और फलों का सेवन जरूर करना चाहिए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!