Patna

घर से ट्यूशन पढ़ाने निकली थी, पटना में बेहोश हालत में मिली; परिजनों ने एक को बनाया नामजद

पटना :गया के स्वराजपुरी रोड इलाके की रहने वाली एक लड़की को पटना के मौर्या लोक के पास बेहोशी की हालत में पाया गया। अपहरणकर्ता लड़की को अगवा कर ले गए थे। वहीं, उसके मिलते ही परिजन बुरी तरह से दहशत में हैं। बेहोशी की हालत में मिली लड़की के हाथ पर ब्लेड से कई जख्म दिए गए हैं। साथ ही उसकी एक टांग पर आई हेट यू लिखा है। लड़की के परिवार वाले देर रात तक पटना के लौटने के बाद भी कोतवाली से संपर्क नहीं किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हालांकि पुलिस ने लड़की के पिता से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की पर उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनका मोबाइल बंद था। पुलिस भी इस घटना के तह तक जाने के लिए लड़की व उसके परिजनों से बातचीत कर अपराधियों को तत्काल ढूंढ निकालने के लिए तबीयत से इंतजार कर रही है।

सूत्रों के अनुसार लड़की मिर्जा गालिब कॉलेज के निकट एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर गुरु चरणम में काउंसलिंग का जॉब करती थी। वहां जब आनंद यादव का कर्मचारी लड़की को तंग करने लगा तो वह वहां से जॉब छोड़ दी थी। महज पांच महीने ही वह वहां जॉब की। जॉब छोड़ने के बाद भी वह युवक लड़की को किसी न किसी प्रकार से तंग करता था।

इस बात से लड़की के घर वाले भी वाकिफ थे। हालांकि इस बात की शिकायत लड़की के घरवालों ने कोतवाली पुलिस से की थी। साथ ही जॉब छुड़वा दिया था। इसके बाद से वह थोड़ा निश्चिंत हो गए थे। लड़की के घरवालों के पारिवारिक मित्रों की मानें तो जिस युवक पर घरवालों को शक है। वह लड़का एपी कॉलोनी का रहने वाला है। वहीं, लड़की पर अक्सर दबाव बना रहा था।

इधर लड़की के घरवालों ने आनंद यादव नाम के युवक पर शक जताया है। यह वही आनंद है जो लड़की के साथ काम करता था। इस घटना के प्रकाश में आते ही आनंद भी अपने घर से फरार बताया जा रहे। लड़का सामान्य परिवार से बताया जा रहा है पर दबंग जाति से ताल्लुक रखता है।

वहीं, लड़की सामान्य बिजनेस कॉम से ताल्लुक रखती है। यहीं वजह है कि लड़की पक्ष वाले सामाजिक प्रतिष्ठा और लड़का पक्ष का दबंग जाति से ताल्लुक रखने की वजह से बरहाल खुल कर सामने नहीं आ रहे हैं। वह मीडिया वाले के नाम सुनते ही गरम हो जा रहे हैं। वह अभी कोई भी बात शेयर करने को तैयार नहीं है। आसपास पड़ोस वाले भी इस मसले पर चुप्पी साधे हैं।

वहीं, कोतवाली इंस्पेक्टर का कहना है कि गुरुवार रात करीब 11 बजे लड़की पक्ष से कुछ लोग आए थे और उन्होंने एक लड़की की लापता हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। रात में उन्होंने बताया था कि लड़की दोपहर को अकेले ही ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद से वह घर नहीं लौटी है। रात में उसकी तलाश की गई थी पर कहीं से कोई खबर नहीं मिली।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!