New To India

बिहार: फेसबुक पर लड़के ने बयां की चाहत, लड़की ने घर बुला परिवार के सामने इच्छा की पूरी; मचा हंगामा

जहानाबाद: फेसबुक पर दोस्ती और फिर छिप-छिपकर मिलने का दौर। ये सबकुछ सीआरपीएफ जवान और युवती को रोमांचित कर रहा था। जब लड़की के परिवार वालों को इसकी खबर लगी तो लड़के को लड़की के माध्यम से अपने घर में अकेले होने की बात कह कर बुलवा लिया। जहां पहले से तैयार लड़की के स्वजनों ने लड़के के पहुंचने के बाद दोनों की गांव वालों की उपस्थिति में शादी करा दी। फिल्मी कहानी की तरह लगने वाला यह मामला प्रखंड क्षेत्र के कोकरसा गांव का है। एक युवती की प्रखंड क्षेत्र के ही बीरा गांव के युवक से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई। दोनों एक दूसरे से छिप-छिपकर मिलने लगे। लड़की पक्ष द्वारा दोनों का विवाह करा दिया गया।, लेकिन यहीं पर कहानी का अंत नहीं हुआ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लड़की को छोड़कर लड़का फरार

अब लड़का लड़की को उसके घर में ही छोड़कर फरार है। लड़का अर्धसैनिक बल के सीआरपीएफ में कार्यरत है। शादी के बाद लड़की को छोड़कर फरार होने के बाद लड़की को लेकर लड़के के घर पर भी दस्तक दी गई लेकिन लड़के के माता-पिता लड़की को किसी हाल में अपनाने को तैयार नहीं हैं। बताया गया कि लड़की के परिवार वाले और कुछ ग्रामीण मंगलवार की शाम लड़की को लेकर लड़के के घर पहुंच गए, लेकिन लड़की को लड़के वालों ने अपने घर में प्रवेश नहीं करने दिया।

महिला थाना पहुंचा मामला

बुधवार को लड़की के स्वजन इस मामले को लेकर स्थानीय थाना में पहुंच गए, जहां पर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने इस मामले में आवेदन लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने लड़की पक्ष को महिला थाने में आवेदन देने की सलाह दी। लड़की के स्वजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए महिला थाने में आवेदन दिया है। महिला थानाध्यक्ष बबिता कुमारी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की पक्ष के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में दोनों पक्ष के लोगों की थाने में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। सरकार के निर्देश के अनुसार दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास कराया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद अगर आपस में समझौता नहीं होता है तो इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!