Patna

लुधियाना में समस्तीपुर के एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले

पंजाब के लुधियाना में बिहार के एक ही परिवार के 7 लोगों की जिंदा लगने से मौत हो गई। इसमें पति-पत्नी और 5 बच्चों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर रात करीब पौने 3 बजे झुग्गी में आग लगने से हुआ। घटना समराला चौक के नजदीक टिब्बा रोड स्थित मक्कड़ कॉलोनी की है। यहां कूड़े के ढेर के साथ बनी झुग्गी में अचानक भीषण आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े आए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची, जिसने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकल पाया। लोगों ने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन परिवार को नहीं बचा पाए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार के समस्तीपुर का है परिवार

बताया जा रहा है कि घटना में परिवार के सातों लोग जिंदा जल गए। परिवार बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था। मृतकाें में पति-पत्नी समेत उनके 5 बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान सुरेश साहनी (55) उसकी पत्नी अरुणा देवी (52), बेटी राखी (15), मनीषा (10), गीता (8), चंदा (5) व बेटे 2 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है। परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया, जो अपने दोस्त के घर सोने के लिए गया हुआ था।

आग लगने के कारण नहीं पता चला

आग लगाने की जानकारी मिलते ही राजेश मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि पिता सुरेश कुमार कबाड़ी का काम करते थे। आग कैसे लगी यह भी कोई नहीं बता पा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस, अस्पताल की टीम मौके पर पहुंची। डीसी सुरभि मालिक व पुलिस कमिश्नर कौस्तब शर्मा भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!