Patna

दावत-ए- इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन

रोजेदारों ने अल्लाह से मांगी कौमी मिल्लत की दुआएं

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लखीसराय

रेल डीएसपी मोहम्मद इमरान परवेज की अगुवाई में किउल जीआरपी बैरक प्रांगण में रमजान महीने के अवसर पर आज रोजेदारों के बीच दावत-ए- इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।मौके पर रोजेदारों की ओर से रोजा तोड़ने से पहले अल्लाह के नाम नमाज अदा कर लोगों की अमन-चैन एवं कौमी मिल्लत की अल्लाह से दुआएं मांगी।बाद में रोजेदारों की ओर से रोजा तोडे गए। मौके पर एडीएम मोहम्मद नासिर हुसैन ,डीपीएम मोहम्मद खालिद हुसैन, डॉ नवाब , मोहम्मद खुर्शीद आलम , मो0 आशिक रजा , मो अखलाक अहमद, ट्रैफिक प्रभारी शोहराब आलम सहित भारी संख्या में रोजेदार एवं अन्य लोग मौजूद थे।विदित हो कि किउल जीआरपी बैरक में पहली दफा दावत -ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।शायद कोरोना काल से मर्माहत अवाम फिलहाल सुकून महसूस कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!