Samastipur

समस्तीपुर:प्लास्टिक कचरे निस्तार को कलेक्ट्रेट में लगा आरवीएम,जाने फायदे।

समस्तीपुर में प्लास्टिक कचरा निस्तारण करने एवं पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए एक नयी पहल की गयी है। कलेक्ट्रेट परिसर में रिवर्स वेंडिंग मशीन (आरवीएम) लगाया गया है। डीएम योगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को इसका शुभारंभ किया। डीएम ने बताया कि आरवीएम एक ऐसी मशीन है, जो किसी व्यक्ति को कोल्ड ड्रिंक्स, मिनरल वाटर, जूस आदि की इस्तेमाल की गयी खाली पीईटी बोतलों या चिप्स, स्नैक्स, बिस्कुट आदि जैसे खाली पैकेटों को मल्टी लेयर्ड प्लास्टिक में डालने की अनुमति देती है। साथ ही एक इनाम का कूपन का आदान प्रदान करता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

डीएम ने बताया कि इस मशीन से जनता में प्लास्टिक कचरे के बारे में सामान्य जागरुकता आएगी। इसक मुख्य लाभ मेंसार्वजनिक रुप से अधिक नागरिक तरीके के प्लास्टिक कचरे के उपयोग और निष्पादन में जिम्मेदार व्यवहार, कचरा संग्रहण प्रबंधन लागत कम होगा, डिस्काउंट कूपन के रुप में जनता को प्रोत्साहित करना, आसपास के वातावरण को साफ रखना एवं कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद करता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!