सीएम नितीश कुमार पर फिर हमला पैर छूने के दौरान युवक ने किया धमाका
दूसरी बार हमला करने की कोशिश नालंदा के जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उस वक्त की गयी जब सीएम नीतीश लोगों से मिल रहे थे। तभी एक युवक उनका पैर छूने के लिए बहाने आगे बढ़ा और उनके पास ही धमाका कर दिया।
मंगलवार की दोपहर जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आज हमले की कोशिश की गई। इस दौरान जब सीएम लोगों से मिल रहे थे तभी पैर छूने के बहाने से एक युवक आगे बढ़ा और उनके नजदीक जाकर धमाका कर दिया।
युवक की पहचान इस्लामपुर के सत्यारगंज निवासी 22 वर्षीय शुभम आदित्य के रूप में हुई है। फिलहाल उसे हिरासत में लिया गया है और पुलिस पूछताछ में जुटी है। युवक के पास से पटाखा और माचिस भी बरामद किया गया है। अब नालंदा में हुई इस घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
