Samastipur

लोकतांत्रिक ढंग से हुआ चुनाव, विभिन्न पदों पर आसीन हुए छात्र

समस्तीपुर । उजियारपुर प्रखंड के डिहुली उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंगलवार को लोकतांत्रिक ढंग से मतदान के बाद चुने बच्चों की बाल संसद का गठन किया गया। एचएम हरेराम रजक तथा बाल संसद प्रभारी देवानंद महतो की देखरेख में बाल सांसद के प्रधानमंत्री रतिका कुमारी, शिक्षामंत्री रजनीश कुमार, उपशिक्षा मंत्री सह मीना मंत्री वंदना कुमारी, स्वास्थ्य मंत्री सुप्रिया राज, उप स्वास्थ्य मंत्री घनश्याम कुमार, जल एव कृषि मंत्री क्रांति कुमारी, पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री सुमन कुमारी, बाल सुरक्षा मंत्री प्रीति कुमारी, को बनाया गया। मौके पर शिक्षक रामबाबू सिंह, पूजा अर्चना, तनवीर आलम, श्यामबाबू सहनी, जुबेर साबरी, रिजवानुल हक, हीरा कुमारी, मालती कुमारी आदि मौजूद रहे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मध्य विद्यालय चकहबी में बाल संसद का पुनर्गठन विभूतिपुर, संस : प्रखंड के मध्य विद्यालय चकहबी में सत्र 2022-23 के लिए प्रधानाध्यापक अरूण कुमार झा के निर्देश पर निर्वाचन प्रभारी संजय कुमार के संयोजन में मंगलवार को बाल सांसद का पुनर्गठन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री के रूप में खुशबू कुमारी और उप प्रधानमंत्री के रूप में अमित कुमार निर्वाचित घोषित हुए। वहीं पांच अलग-अलग समूहों से प्रत्यक्ष मतदान द्वारा दो-दो मंत्रियों में अभिषेक कुमार, गरिमा भारती, स्वाति कुमारी, आदर्श कुमार, नित्या कुमारी, मुस्कान कुमारी, अंकित कुमार, मुस्कान कुमारी, केशव कुमार, अमन कुमार और भारती कुमारी का चयन किया गया। चयन के बाद सभी को पद और गोपनीयता का शपथ संयोजक शिक्षक शादाव आलम के द्वारा दिलाया गया। मौके पर शिक्षक राम कुमार पाल, संजीत कुमार पासवान, इम्तेयाज अंसारी, तृप्ति कुमारी, रिकु कुमारी, इंदिरा कुमारी, नूतन कुमारी आदि मौजूद रहे। खास बातें:- – बच्चों को बाल संसद में किया गया शामिल

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!