चलाया प्यार का जादू, खुला राज तो पंचायत ने लिया अनोखा फैसला, बिहार में रोचक मामला
पश्चिम चंपारण, । शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ गांव के ही युवक ने प्रेम का जादू चलाया। करीब 5 माह पूर्व दोनों एक दूसरे से मिले। फिर खुल कर बातें करने लगे। युवक लड़की को शादी का झांसा देकर बाहर भगाने के प्रयास में लग गया। जब वह उसके घर जाने की बात कही तो कन्नी काटने लगा। आखिरकार मिलने के बहाने खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना एक माह पहले की है। मामले में गांव में एक माह में तीन बार पंचायती भी हुई। जिसमें युवक व नाबालिग की शादी की बात भी उठी। लड़की के पिता ने कार्रवाई के लिए शिकारपुर थाने में आवेदन दिया है। उसने बताया है कि एक माह पूर्व उसकी नाबालिग बेटी को गांव का युवक दीप नारायण चौधरी (25) ने बहला फुसलाकर नाजायज संबंध बनाया। जब इसकी भनक उसे लगी तो वह शिकायत करने लड़के के घर गया। वहां लड़का के परिजनों द्वारा प्रताड़ित कर भगा दिया गया। इसके बाद पीड़ित लड़की के माता पिता थाना जाने लगे।
शादी का दिया प्रस्ताव
मामला बिगड़ते देख लड़की के माता पिता को पंचों के माध्यम से रास्ते से वापस बुलवा लिया गया। नाबालिग पीड़िता के घर पर ही युवक के परिजन शादी कराने का प्रस्ताव देकर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किए। हालाकि लोक लाज से पीड़ित परिवार इस शादी को तैयार हो गया। पंचों ने पंडित को बुला कर शादी की तिथि 14 अप्रैल निर्धारित भी कर दी। इसी बीच उस बिगड़ैल युवक की मां ने पीड़ित परिवार से दो लाख रुपये और एक बाइक की डिमांड करने लगी। आखिर में उन्हीं पंचों को बुलाकर भरी पंचायत में युवक के परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
