Patna

सीतामढ़ी में कैंसर का सफल ऑपरेशन, डॉ प्रशांत का कमाल, छह किलो का निकाला ट्यूमर

सीतामढ़ी, । शहर के प्रसिद्ध कैंसर एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा. प्रशांत स‍िंह ने फिर एक बड़ी सर्जरी कर कैंसर से जूझ रही एक 65 वर्ष की एक महिला को नई ज‍िंदगी प्रदान की है। बथनाहा की संपतिया देवी का जटिल ऑपरेशन के बाद पेट से छह किलो का कैंसर वाला ट््यूमर निकाला है। दो घंटे चली इस सर्जरी के बाद रोगी पूर्ण रूप से स्वस्थ है और डाक्टर के मुताबिक उसको नई ज‍िंदगी मिली है। र‍िंगबांध सरस्वती विद्या मंदिर के नजदीक प्रशांत सर्जरी केयर हॉस्पीटल के चिकित्सकों ने डा. प्रशांत के नेतृत्व में ये नायाब सर्जरी की है। डा. प्रशांत ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि बथनाहा की संपतिया देवी पति भोला दास पिछले 2 साल से कैंसर के इलाज के लिए पीएमसीएच सहित विभिन्न अस्पतालों का चक्कर लगा रही थीं। सभी जांच वगैरह होने के बाद भी उनका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सिटी स्कैन में रेट्रोपेरीटोनियल सार्कोमा बीमारी का पता चला। पिछले दो साल से भाग-दौड़ एवं काफी पैसा खर्च होने के बावजूद परेशानी कम नहीं हो पा रही थी। कैंसर धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करके पेट के अन्य हिस्सों एवं अंगों में फैलने लगा था। पैसे के अभाव व शारीरिक कष्ट झेलने के बाद मरीज आखिरकार प्रशांत सर्जरी केयर हॉस्पीटल में आईं। सर्जन डा. प्रशांत ने जटिल ऑपरेशन करके 6 किलो का कैंसरयुक्त ट््यूमर निकाला। कैंसर मरीज की बड़ी आत में घुसा हुआ था। इसलिए बड़ी आंत का एक हिस्सा काट कर वापस जोड़ दिया गया।

सफदरजंग, राममनोहर लोहिया, इंग्लैंड, आईजीआइएमएस के बाद लौटे सीतामढ़ी

सफदरजंग दिल्ली से 2005 से 11 सेशन में एमबीबीएस पासआउट हुए। राममनोहर लोहिया हॉस्पीटल से 2011-14 में मास्टर ऑफ सर्जरी की डिग्री हासिल की। 2014 से 17 तक इसी अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के तौर पर कार्यरत रहे। उसके बाद इंग्लैंड के मैनचेस्टर में कैंसर डिविजन में सालभर कार्य किया। वतन वापसी हुई तो इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआइएमएस) पटना में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम किया। फिर वहां से बीते साल इस्तीफा देकर सीतामढ़ी में अपना नर्सिंग होम खोला। बेगूसराय के मूल निवासी हैं, पत्नी तुलिका ङ्क्षसह भी गायनालाजिस्ट हैं। मोतिहारी उनकी ससुराल हैं। उनके ससुर डा. एमबी ङ्क्षसह भी सीतामढ़ी के प्रख्यात चिकित्सक हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!