दलसिंहसराय:अनियंत्रित बस ने खड़ी ट्रक मे मारी टक्कर दो दर्जन यात्री घायल
दलसिंहसराय।
दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के एन एच 28 ढेपुरा के पास बेगूसराय की ओर से तेज रफ़्तार से आ रही बस ने ढेपुरा सड़क के किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी जिससे बस मे बैठे लगभग 2 दर्जन यात्री जख़्मी हो गए बताया जाता है कि कर्पूरीग्राम से दाह संस्कार के लिए सभी बेगूसराय जिले के तेघरा स्थित पत्थर घाट गये थे जहां से लौटने के क्रम में बस अनियंत्रित होकर एक खड़े ट्रक में ठोकर मार दिया जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।सभी घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहा सभी का इलाज जारी है घटना मंगलवार की देर रात की बतायी जा रही है।