Patna

शिक्षा विभाग में निकली 40000 से अधिक पदों पर भर्ती, B.Ed पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 22 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

पटना: शिक्षा के क्षेत्र में ​करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल बिहार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेड मास्टर के पद पर भर्ती के​ लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बताया दें कि इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से किया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

BPSC Vacancy 2022 बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 40506 पदों पर होनी है, जिसके लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक पास तय की गई है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए 22 अप्रैल 2022 तक का समय दिया गया है।

हेडमास्टर के लिए रिक्त पदों का विवरण

 

कुल पद – 40506

यूआर- 16204

एससी-6477

एसटी- 418

ईडब्ल्यूएस-4046

ईबीसी-7290

ई.पू.-4861

बीसी महिला- 1210

शैक्षणिक योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री के साथ D.El.Ed/B.T/B.Ed./B.A.Ed/8. Sc.Ed/B.L.Ed की डिग्री होनी चाहिए।

साथ ही पंचायत राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकाय संस्थाओं के तहत पंचायत प्राथमिक शिक्षक शहरी प्रारंभिक शिक्षक के मूल ग्रेड शिक्षक के रूप में न्यूनतम 8 वर्ष की नियमित सेवा का अनुभव भी होना चाहिए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!