Patna

नीतीश कुमार को लेकर उठ रहे अटकलों पर मंत्री संजय झा ने लगाया विराम, कहा- 2025 तक रहेंगे सीएम

बिहार के जल संसाधन सह सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कहा है कि कुछ लोग जान-बूझ कर यह बात फैला रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की राजनीति छोड़ कर केंद्र की राजनीति करेंगे। यह सरासर गलत है। तमाम कयासों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि मैं ऐसे लोगों को साफ-साफ बताना चाहता हूं कि भले ही नीतीश कुमार को लेकर कई तरह की बातें आ रही हैं। लेकिन, नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे हैं।रविवार को प्रदेश जदयू कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने पांच साल तक बिहार की सेवा के लिए मौका दिया है। वर्ष 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे, इसमें कोई भी शक नहीं है। संजय झा यहीं नहीं रूके। उन्होंने यह भी साफ किया कि 2025 तक मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। 2025 के बाद क्या होगा, इस पर हम अभी कुछ नहीं बोल सकते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार एक अणे मार्ग को भूकंपरोधी निर्माण की वजह से खाली कर सात नंबर के बंगले में गए हैं। इसमें ऐसी कोई बात नहीं है जिसे लेकर इतनी चर्चा हो रही है। निर्माण कार्य खत्म हो जाएगा तो फिर से सीएम नीतीश कुमार एक अणे मार्ग में शिफ्ट कर जाएंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!