Patna

राजद को बड़ा झटका, जगदानंद सिंह के बेटे अजित सिंह 12 अप्रैल को JDU में होंगे शामिल

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू लालू यादव की पार्टी आरजेडी को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है. बिहार आरजेडी अध्यक्ष और पार्टी के कद्दावर नेता जगदानंद सिंह के बेटे अजित सिंह जेडीयू में 12 अप्रैल को शामिल होंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में वो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नीतीश कुमार की खूब तारीफ की

जगदानंद के बेटे को अपने पाले में करके जेडीयू ने आरजेडी कैंप में बड़ी सेंधमारी कर मनोवैज्ञानिक रूप से बड़ी सफलता हासिल की है. पार्टी में शामिल होने से पहले अजित सिंह ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा है कि बचपन से ही वे नीतीश के कामकाज को देख रहे हैं और उनसे काफी प्रभावित हैं. इसलिए बिना शर्त जेडीयू में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश से सीखने को उनको काफी कुछ मिलेगा.

राजनीतिक फैसले लेने की आजादी

अजित सिंह ने कहा, ” मेरे जेडीयू में जाने से मेरे परिवार में कोई टूट नहीं होगी. मेरे पिता जगदानंद सिंह ने राजनीतिक फैसले लेने के लिए हमें छूट दी हुई है. मेरे बड़े भाई सुधाकर सिंह पहले भाजपा में थे. अब आरजेडी में हैं.” बता दें कि जगदानंद सिंह के चार बेटे दिवाकर सिंह, सुधाकर सिंह, अजित सिंह, पुनीत सिंह हैं व उनके परिवार में पहले भी ऐसी स्थिति आ चुकी है. मौजूदा आरजेडी सुधाकर पहले BJP में थे लेकिन अब राजद में आ चुके हैं. वहीं, इंजीनियर अजित सिंह जेडीयू में जा रहे हैं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!