Samastipur

शहर में भारी वाहनों की होगी नो एंट्री, छोटे वाहनों के लिए वन वे ट्रैफिक

समस्तीपुर। रोसड़ा शहर को जाम की गंभीर समस्या से मुक्ति दिलाने को ले पदाधिकारी व स्थानीय लोगों की बैठक में घंटों मंथन के पश्चात कई आवश्यक निर्णय लिया गया। सरकार के निर्देश एवं वरिष्ठ लोक मंच रोसड़ा द्वारा की गई मांग के आलोक में एसडीओ ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को दोपहर बाद अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में बैठक आहूत की गई। जिसमें कई पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी, विभागीय अभियंता समेत व्यवसाई एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक के बीच कई सुझाव व प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर भी लगाई गई। जिसमें दिन के 10 बजे से शाम के 8 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक तथा ऑटो एवं ई रिक्शा के लिए वन वे ट्रैफिक नियमों की व्यवस्था लागू करना शामिल है। इसके तहत बड़ी दुर्गा स्थान की ओर से आने वाले तीनपहिया वाहनों को सिनेमा चौक की ओर नहीं जाकर सीधे अंबेडकर चौक से नंद चौक अनुमंडल रोड होते हुए स्टेशन तक जाने तथा स्टेशन से मेन रोड एसएच 55 होते हुए अंबेडकर चौक तक जाने का रूट निर्धारित किया गया है। वही एसडीओ ने सड़क विभाग के अभियंता को एसएच 55 की मापी कराकर सड़क की भूमि को चिन्हित करने का निर्देश दिया। जिससे कि अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया जा सके। साथ ही शहर में जगह जगह रेडियम युक्त डिस्प्ले बोर्ड लगाने का भी निर्देश एसडीओ ने दिया। इसके अलावा चौराहों एवं सड़क पर यत्र तत्र लगे ऑटो एवं ई रिक्शा के ठहराव का जगह निर्धारित करने, दुकान के सामने यत्र तत्र बाइक खड़ी नहीं करना, टावर चौक पर वाहनों के जमावड़ा को समाप्त करने, गांधी चौक के निकट डिवाइडर का निर्माण कराने तथा दिन के समय बाजार में लोडिग व अनलोडिग पर रोक लगाने पर भी विचार विमर्श किया गया। एसडीओ ने मौके पर उपस्थित नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी को इससे संबंधित प्रचार प्रसार कराने एवं नियमानुकूल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वही बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को भी यत्र तत्र दुकान लगाने वालों को चेतावनी देने को कहा । इस दौरान वरिष्ठ लोक मंच द्वारा दिए गए मांग पत्र पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मंच के सचिव रामेश्वर पूर्वे द्वारा सिनेमा चौक के निकट नगर परिषद की भूमि पर शौचालय निर्माण की मांग पर एसडीओ ने कार्यपालक पदाधिकारी को इस ओर कार्रवाई को कहा। बैठक में डीएसपी शहरियार अस्तर, बीडीओ अनुरंजन कुमार ,पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार प्रभाकर, राजस्व पदाधिकारी लव कुश कुमार तथा सड़क विभाग के कई अभियंता के अलावा गौशाला कमेटी के अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार सिंह आशु ,वरिष्ठ लोक मंच के सचिव रामेश्वर पूर्वे,उमाशंकर सिन्हा विभिन्न व्यवसाई संघ के पदधारक रमेश गामी, मनोज कुमार ठाकुर, ललन सिंह लाल, विकास कुमार, अजय कुमार महतो, संजीव प्रधान, धर्मेंद्र कुमार, दिलीप कुमार शर्मा एवं पप्पू ठाकुर आदि मौजूद थे

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!