Bhagalpur

हाथों में मेहंदी रचाए दूल्हे का इंतजार कर रही थी दुल्हन, इस कारण बसने से पहले की टूट गया घर 

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में दहेज में स्विफ्ट कार नहीं मिलने पर इंजीनियर लड़के ने लड़की के घर बारात लेकर आने से इंकार कर दिया. मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र के रजोखर नवादा गांव का है, जहां 22 अप्रैल को लड़की की बारात आनी थी, लेकिन दहेज लोभी परिवार ने कार नहीं मिलने के कारण शादी से इंकार कर दिया. पीड़ित पिता ने मामले में सात अप्रैल को ही नगर थाने में शिकायत कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने पीड़ित परिवार की कोई सुनवाई नहीं की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जनवरी में हुई थी लड़की की सगाई

कार्रवाई नहीं होता देख बुधवार को लड़की के पिता ने सदर एसडीपीओ से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. लड़की के पिता का आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी थावे थाना क्षेत्र के मुकेरी टोला में एक संपन्न परिवार में तय की थी. धूमधाम से शहर के एक होटल में 22 जनवरी को सगाई भी करा दी थी. सगाई के दौरान शादी का दिन भी तय हो गया था. शादी से पहले उपहार स्वरूप लड़का पक्ष को छह लाख रुपये भी दिए गए. लेकिन लड़के के पिता ने अपने बेटे को इलेक्ट्रिक इंजीनियर बताते हुए दहेज में स्विफ्ट कार की मांग रखी.

कार नहीं देने के कारण तोड़ दी शादी

दहेज में कार देने में लड़की के पिता ने असमर्थता जताई, जिसके बाद लड़का पक्ष ने 22 अप्रैल को बारात लेकर आने से इंकार कर दिया है. लड़की के पिता ने कहा कि शादी का कार्ड सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों के यहां बांट चुका है. लेकिन शादी की सभी तैयारियां पूरी होने के बाद दहेज में कार मांग कर लड़का पक्ष द्वारा शादी से इंकार कर दिया गया है. ऐसे में पुलिस पूरे मामले में संज्ञान ले. वहीं, इस मामले में सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि नगर थाने के पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!