Samastipur

दलसिंहसराय:भाई को बचाने के क्रम में 10 बर्षीय बहन बालान नदी में डूबी

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

थाना क्षेत्र के नगरगामा पंचायत में सोमवार को सोयरा घाट बलान नदी में अपने डूबते भाई टुकटुक को बचाने के चक्कर मे एक 10 बर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई.मृतक की पहचान गांव के वार्ड संख्या पांच निवासी विजय साहनी की पुत्री विद्या कुमारी(10) के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार विजय साहनी के पांच वर्षीय पुत्र व उनको बेटी विद्या गर्मी के कारण ग्रामीणों के साथ नदी में नहाने गई थी.तभी अपने भाई टुकटुक कुमार को गहरे पानी में जाते देख वह उसे बचाने के लिए गहरे पानी मे कूद गई.जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक अपने भाई को बचाने के चक्कर मे वह खुद गहरे पानी मे चली गई.ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद दोनों भाईबहन को नदी से बाहर निकाला. तब तक विद्या की मौत हो चुकी थी.वही उसके भाई को स्थानीय डॉक्टर के यहां ले जाया गया जँहा इलाज के बाद वह ठीक है.घटना की सूचना पर पहुँचे सीओ राजीव रंजन,उप मुखिया रोशन कुमार चौधरी,सीआई शिवकांत झा सहित गई ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना देते हुए आगे की करवाई में जुट गए.परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!