Patna

बाबा विशुराउत मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पचरासी में चार दिवसीय राजकीय मेला शुरू

चौसा,(मधेपुरा)। चौसा के लौआलगान पचरासी में बाबा विशु राउत मंदिर में लगने वाले चार दिवसीय राजकीय मेला के पहले दिन लाखों की संख्या में पशुपालकों ने बाबा की समाधि पर दुग्धाभिषेक किया। जिसमें लाखों लीटर दूध बाबा को अर्पण की गई। बाबा की जय घोष से पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो रहा था। पशु पालकों एवं श्रद्धालुओं की इतनी बड़ी संख्या से पूरा क्षेत्र पट गया। गुरुवार मेला के पहले दिन नेपाल, भूटान, मध्य प्रदेश व झारखंड सहित अन्य प्रांतों से श्रद्धालुओं ने बाबा के समाधि पर पूजा अर्चना की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बाबा विशुराउत मंदिर परिसर में बाबा के समाधि पर लांखों की संख्या में पहुंचे पशुपालकों व श्रद्धालुओं ने पूजा कर उनके समाधि पर दूध अर्पित की। दूध की अविरल धारा से मंदिर परिसर में दूध की नदियां बहने लगी। पशुपालकों ने बाबा को दूध अर्पण कर अपने परिवार व क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।

घंटों लाइन में खड़े रह कर पशुपालकों ने की पूजा

मंदिर परिसर के बाहर लगभग तीन से चार किलोमीटर तक पशुपालकों की लंबी-लंबी लाइन बाबा की पूजा के लिए रात से कतारबद्ध लगे हुए थे। लोगों की उमड़े जनसैलाब के बीच पूरे मेला मैदान में जाम की भी समस्या लगी रही। इस बार बाबा की समाधि पर चढ़ने वाले प्रसाद गांजा, बताशा व दूध की चढ़ाने की सिलसिला रात्रि दो बजे शुरू हो गई थी।

पशुपालकों के आस्था के केंद्र है बाबा विशुराउत मंदिर बाबा की पूजा के लिए दूर-दूर से लोग यहां आ रहे है। और बाबा की समाधि पर दुग्धाभिषेक करते है। पशुपालको का मानना है कि वर्ष में एक बार यदि बाबा की समाधि उनके गाय के दूध चढ़ जाने के बाद उनके पशु सालो भर स्वस्थ्य रहते है।

और उनके घर मे खुशहाली बनी रहती है। वही मेला को शांतिप्रिय रुप से संपन्न कराने के लिए मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीओ राजीव रंजन सिंहा एवं डीएसपी सतीश कुमार सहित कई वरीय अधिकारी मेला में लगातार कैंपिंग कर रहे हैं। मेला को लेकर ख़ौपरिया मोड़ के पास एवं उसके आगे गाड़ी का पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मेला में कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।

सुरक्षा को लेकर मेले में पुख्ता इंतजाम किये गए है। हर जगह पर पुलिस की टीम लगी हुई है। महिला पुलिस के अलावे बिहार पुलिस के जवान मेले में तैनात किए गए है। यातायात को सुचारू रखने के लिए सीओ राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष किशोर कुमार लगातार यातायात को सुचारू करने में जुटे हुए थे। मेला कमेटी के उपेंद्र यादव और कैलाश यादव, विश्वनाथ यादव, विलास मंडल, सदैव यादव, कोकाय यादव ने बताया कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। वहीं मेला में बाबा के समाधि पर चढ़ने वाले दूध से महाप्रसाद बनाने की विधि और उसका वितरण करने का भी व्यवस्था हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!