Patna

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर : लोग बोले कल ही दिया था नोटिस और आज…. जानें पूरा मामला

पटना : इस बार बजट सत्र में ही बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री रामसूरत राय ने कहा था कि 1 अप्रैल से बिहार में सरकारी जमीन पर जो अवैध कब्जा है उसे हटाया जाएगा। और अब बजट सत्र समाप्त होते ही राजधानी पटना में अवैध निर्माण को तोड़ने का मिशन प्रसाशन के द्वारा शुरू कर दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दरअसल आज पटना के बिहार विद्यापीठ के अंदर अवैध रूप से बने मकान और दुकानों को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया है। वहीँ उस जगह अतिक्रमण कर रह रहे लोगों का कहना है कि नोटिस देने के 24 घंटे के अंदर ही हमारे घर और मकान को तोड़ दिया गया।

वहीँ 70 वर्षों से बिहार विद्यापीठ के अंदर घर बनाकर रह रहे परीक्षण ठाकुर का कहना है कि हम लोग यहां बिहार विद्यापीठ को लगातार किराया दे रहे थे। हम उस समय से यहां पर रह रहे हैं जब देश के राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद रहा करते थे। हमने राजेंद्र प्रसाद के यहां दाढ़ी बनाने तक का काम किया है।

उन्होंने कहा कि जो आज हो रहा है, वह बहुत गलत है। बिहार विद्यापीठ को चाहिए था कि हम लोगों का किराया बढ़ा देता, लेकिन इस तरह जो बुलडोजर चलाया गया है कहीं न कहीं सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है, अब हम लोगों के पास घर भी नहीं है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!