Samastipur

अनुमंडल मुख्यालय में जगह-जगह मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

अंबेडकर कल्याण छात्रावास परिसर में स्थापित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर एसडीओ प्रियंका कुमारी ने माला पहनाकर उनकी 131वीं जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान एसडीओ ने छात्रावास के छात्रों के द्वारा निकाली गई शोभायात्रा को हरा झंडा दिखाकर रवाना किया। मौके पर मौजूद छात्रावास के संरक्षक डा. गणेश राम ,राजद के मीडिया प्रभारी राजद दीपक, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश पासवान, उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद, दयानंद रजक, प्रमोद कुमार, शुशील कुमार सुरेका,भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा,जिला परिषद सदस्य सुनीता शर्मा, आदि ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब को याद किया । दूसरी ओर अंबेडकर नगर में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर नगर विकास समिति, नगर जदयू सहित समाज के वरिष्ठ समाजवादी लोगो ने बाबा साहब को उनके जयंती पर उन्हें याद किया। मौके पर महासचिव हरिश्चन्द्र पोद्दार, कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह,नगर पंचायत के पूर्व मुख्यपार्षद सह समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार सुरेका,जदयू नगर अध्यक्ष सुनील कुमार बमबम ने बच्चो के बीच टॉफी बांटी गई।वार्ड पार्षद बिरेन्द्र राउत,शंकर पोद्दार,संजीव कुमार लाल,डॉ. रामचंद्र पोद्दार,हरिओम प्रसाद,बिनोद कुमार प्रसाद, अनिल सोनी,मनोज कुमार ठाकुर,गोपाल ठाकुर,राजु कुमार पोद्दार,मो. शमशाद,चंदन पोद्दार,छोटू ठाकुर सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे। जिसमें जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा, महामंत्री राजीव कुमार चौधरी, नगर महामंत्री सरवन कुमार, अजय पांडे, अभिषेक कुमार पिंटू, नवल झा, मुकेश कुमार, श्याम कुमार लाल ,मनीष कुमार, अनिल सिंह, सुजीत कुमार, जनार्दन पोद्दार, सुशील ठाकुर, प्रमोद कुमार, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभू प्रसाद साह ,आदि की गरिमामय उपस्थिति मैं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ ही भाजपा दलसिंहसराय ग्रामीण मण्डल पूर्वी में संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार झा ने किया ।इस कार्यक्रम में उपस्थित महामंत्री संजय कुमार चौधरी, देवकांत झा, ,जिला मंत्री अमित कुमार, युवा मोर्चा के जिला मंत्री मनीष पाठक , वीरेंद्र दास , विजोठाकुर , शिव कांत ठाकुर, सुरेश झा ,लालबाबू राय, राम नारायण पोद्दार, वरुण कांत झा, गोपाल , अजय ,विमल झा ,सुशांत चंद्र मिश्रा, प्रेम झा, अवनिकानत मिश्र, दिगम्बर झा ,अर्जुन दास, अर्जुन शर्मा आदि ने माल्यार्पण कर उन्हे याद किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!