बाबा हॉस्पिटल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान
दलसिंहसराय।
शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित बाबा हॉस्पिटल में गुरुवार को अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा हॉस्पिटल के कर्मियों व डॉक्टरों की उपस्थिति में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया.जिसमें फायर विभाग के ऑफिसर ओम प्रकाश सिंह द्वारा इलेक्ट्रिक आग से बचाव के बारे में तथा एलपीजी गैस से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.साथ ही मार्क ड्रिल के माध्यम से सिलेंडर में आग लगा कर कैसे बुझाया जाता है.उसका तरीका बताया गया.मौके पर अस्पताल के संचालक डॉ.राज कुमार साह,डॉ.सपना राज,फायर विभाग के अमरजीत कुमार, मुकेश कुमार, निरंजन कुमार,अस्पताल कर्मी रूबी कुमारी, प्रियंका कुमारी, काजल कुमारी, भारती कुमारी,अवधेश कुमार पंकज, अजय कुमार, गौरव कुमार, संजीव कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.