Samastipur

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,पटना के निर्देशानुसार अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति,दलसिंहसराय के अध्यक्ष सह एडीजे शैलेन्द्र कुमार एवं सचिव सह एसडीजेएम अभिषेक कुमार के नेतृत्व में रविवार को अनुमंडल के उजियारपुर के बैकुंठपुर ब्रह्ण्डा पंचायत भवन के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता राम सकल महतो ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु नालसा द्वारा बनाये गए स्कीम के बारे में ग्रामीणों,जनप्रतिनिधियों को विस्तारपूर्वक बताया.मौके पर पारा विधिक स्वयं सेवक सुभाष चंद्र पासवान सहित कई लोगो ने भाग लिया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!