Samastipur

समस्तीपुर:रायपुर पंचायत के गिरि टोले के पास ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत

समस्तीपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर-बरौनी रेल खंड की रायपुर पंचायत के गिरि टोले के समीप बुधवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के सिर व चेहरे पर गहरा जख्म का निशान था। युवक की पहचान चंदौली गांव निवासी स्व. सीताराम पासवान के पुत्र पप्पू पासवान (32 वर्ष) के रुप में हुई। आरपीएफ की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार युवक अपने घर से दलसिंहसराय गया था। रात अधिक होने के कारण वह ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच घर जल्दी पहुंचने को लेकर ट्रेन से उतरने की कोशिश के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर यूडी केस दर्ज की गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!