Patna

बिहार के इस शहर में महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेले की शुरुआत

पटना। महाशिवरात्रि के मौके पर मंगलवार को प्रखंड के वीर स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर समेत दर्जनों शिवालयों में पूजा अर्चना की गई। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शिव रात्रि के मौके पर निमड़ा स्थित शिव मंदिर में 48 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। पूरा माहौल भक्तिमय है। वही वीर स्थित महादेव मंदिर में तीन दिनों तक लगने वाले मेले की शुरुआत हो गई है। मैको पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में पूजा अर्चना के लिए तांता लगा रहा, जो देर शाम तक जारी रहा। इधर स्थानीय प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद दिखी। जानकारी के मुताबिक पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग पर वीर बाजार के नजदीक बुढ़वा महादेव मंदिर में प्रत्येक वर्ष शिवरात्रि के मौके पर तीन दिनों तक मेले का आयोजन होता है। मंदिर में दूर दराज से श्रद्धालु मन्नतें मांगने आते है तथा पूजा अर्चना करते है। मेले में गुड़ की लाई काफी प्रसिद्ध है। धान का लावा व गुड़ से तैयार लाई की सोंधी खुशबू से वीर की पहचान है। साथ ही मेले में लकड़ी के सामान चौकी, पलंग व छोटे छोटे लकड़ी का सामान की बिक्री होती है। मेले में बड़े बड़े झूले भी लगे हुए है। मंगलवार को सीओ ऋषि कुमार,थानेदार दीनानाथ सिंह दलबल के साथ मेले में मौजूद रहे। मेले का आयोजन सरकारी स्तर पर किया गया है। चुंगी वसूली का कार्य राजस्व कर्मचारी द्वारा किया जा रहा है। वहीं बताया गया कि बुढ़वा महादेव स्थान जिसे गौरी शंकर मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर की खासियत ये है कि, यहां साढे़ पांच फीट का शिवलिग और इस शिवलिग में माता गौरी और भगवान शंकर दोनों की आकृति है। कहा जाता है कि, खेत में खुदाई के दौरान ये शिवलिग मिला था। ऐसे बताया जाता है कि, जिस समय मंदिर में शिवलिग की स्थापना की गई, बाद में वह अपने आप पूरब से पश्चिम हो गई गया था। प्रत्येक साल सावन और महाशिवरात्रि पर्व पर यहां मेले का आयोजन किया जाता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!