होली को लेकर दलसिंहसराय थाना पर शांति समिति की बैठक आयोजित
आगामी होली पर्व एवं शबे बरात को लेकर रविवार को दलसिंहसराय थाना परिसर में एसडीओ प्रियंका कुमारी एवं डीएसपी दिनेश कुमार पांडे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई.अधिकारियों ने सदस्यों से दोनों पर्व शांतिपूर्वक मनाने हेतु अनुरोध किया. साथ ही पर्व के दौरान मध निषेध संबंधी दिशानिर्देशों का अनुपालन करने व सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की बात कही. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र प्रकाश,अंचल अधिकारी राजीव रंजन, थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।