Samastipur

समस्तीपुर:1 अप्रैल से सुबह 6:30 बजे से खुलेंगे जिले के विद्यालय

समस्तीपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मार्च माह में ही अप्रैल जैसी भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन की ओर से विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से पत्र जारी किया गया है। बताया जाता है कि अब सरकारी व निजी विद्यालयों का संचालन सुबह 6:30 बजे से दिन के 11:30 बजे तक किया जाएगा। इसके बारे में डीईओ मदन राय ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। जिला के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों का संचालन 1 अप्रैल 2022 से प्रातः कालीन 6:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। वही पीएम पोषण योजना एमडीएम 10:30 बजे से संचालित होगा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!