Muzaffarpur

एक अप्रैल से मुजफ्फरपुर से पूर्णिया जाना होगा महंगा, व्यवसायिक वाहन के सिंगल जर्नी के लिए वसूले जाएंगे 65 रुपए

मुजफ्फरपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मुजफ्फरपुर-पूर्णिया NH-57 पर भी 1 अप्रैल से वाहन दौड़ाना और महंगा हो जाएगा। होलसेल प्राइस इंडेक्स में 12 फीसदी की हुई वृद्धि के आलोक में NHAI ने 1 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा पर 8 से 11 फीसदी तक टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी की है। मुजफ्फरपुर के मैठी स्थित टोल प्लाजा सहित पूर्णिया तक पहुंचने में चारों टोल प्लाजा पर 8.33 से लेकर 10.32 फीसदी तक टोल टोक्स में वृद्धि हुई है।

NHAI दरभंगा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. सूरज प्रकाश ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। मैठी टोल प्लाजा पर फिलहाल, सिंगल जर्नी के लिए चार चक्के के हल्के वाहन के लिए 120 रुपए टोल टैक्स लिए जा रहे हैं। 24 घंटे के अंदर मैठी टोल प्लाजा पर डबल जर्नी के लिए 215 रुपए वसूले जाएंगे।

वहीं मुजफ्फरपुर में निबंधित व्यवसायिक वाहन के सिंगल जर्नी के लिए 50 फीसदी अर्थात 65 रुपए लिए जाएंगे। जबकि, एक माह में 50 बार सिंगल जर्नी के लिए हल्के वाहन से 4405 रुपए लिए जाएंगे। इसके साथ ही सभी टोल प्लाजा के 20 किमी परिधि में निबंधित गैर व्यावसायिक वाहनों से प्रतिमाह 315 रुपए लिए जाएंगे। दूसरी और मुजफ्फरपुर-बरौनी एनएच के महंथ मनियारी टोल प्लाजा पर भी टोल वसूली के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!