Samastipur

रेप पीड़ित के परिजनों से मिले राजद के कमिटी सदस्य, दिलाया न्याय का भरोसा

दलसिंहसराय,प्रखंड अंतर्गत घटहो ओपी क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक कलयुगी ने अपने ही रिश्तेदार युवती के साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसको लेकर विधायक आलोक मेहता के निर्देशानुसार राजद की और से पांच सदस्य टीम गठित कर पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे. इस मुलाकात के बाद राजद की और गठित पांच सदस्य टीम ने घटनास्थल पर पहुंचे. राजद नेता ने कहा पीरित लड़की के आंसू सिर्फ एक बात कह रहे हैं- इनके माता पिता स्वर्गवासी हो चुके है, उनकी बेटी, देश की बेटी न्याय की हकदार है और इस न्याय के रास्ते पर हमलोग इनको इंसाफ दिलाने का काम करेंगे.वही विधायक ने एसपी से दूरभाष के माध्यम से बात करके अबिलंभ अपराधी को पकड़ कर कारवाही करने को कहा.पांच सदस्य में राजद के प्रदेश सचिव नंद किशोर महतो, प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार, मीडिया प्रभारी राज दीपक, प्रधान महासचिव महेंद्र कुमार, विजय कुमार, पंचायत समिति सदस्य अमरकांत कुशवाहा के साथ उस जगह के राम प्रीत साह, दिनेश कुमार महतो,धर्मेंद्र कुमार दास,मो० फरीद सहित दर्जनों ग्रामीण उपाथित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!