New To IndiaPatna

अगले 24 घंटों में देश के इन हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में होगी बर्फबारी ।

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और कश्मीर घाटी सहित हिमालयी क्षेत्र के लिए 6 मार्च से 10 मार्च तक बारिश, आंधी और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। आइएमडी ने कहा कि 6 मार्च को तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही उत्तरी तटीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश होने का अनुमान है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कई क्षेत्रों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में 6 से 10 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। कश्मीर घाटी में रविवार को भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7 से 10 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश होगी।

देश के इन हिस्सों में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अगले 12 घंटों के दौरान हवा की गति धीरे-धीरे कम होगी।

खराब मौसम के चलत समुद्र में उठेंगी ऊंची लहरें

7 मार्च की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र और तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर समुद्र की स्थिति खराब रहेगी। इस दौरान तटीय क्षेत्रों में समुद्री की लहरें ऊंची उठ सकती हैं।

समुद्री तटों पर मछुआरों को न जाने की चेतावनी

मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 7 मार्च तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर न जाएं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!