Samastipur

आरबी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

आर बी कॉलेज दलसिंहसराय में सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन भौतिकी विभाग, रसायन शास्त्र विभाग एवं वनस्पति विभाग में किया गया.प्राचार्य प्रो महेश चंद्र चौरसिया की देख रेख में संगोष्ठी में कॉलेज के छात्रछात्राओं ने पोस्टर, चित्रकला और विज्ञान से सम्बंधित चीजो को बना कर लगाया.वक्ताओ ने विज्ञान दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दिया.वही बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.वही शहर के सेंट स्टीफंस स्कूल में भी प्राचार्य डॉ.सुजाता जगदीश के देख रेख में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई.जँहा दर्जनों बच्चों को विज्ञान के फायदे व नुकसान के बारे में बताया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!