Samastipur

दलसिंहसराय पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूटी गई टेबलेट फोन के साथ चार बदमाश को किया गिरफ्तार,ITI में पढ़ते थे चारो छात्र बदमाश

दलसिंसराय,थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में बीते 11 मार्च को माइक्रो फाइनेंस कंपनी बेलस्टार के कर्मी के साथ हुई लूट मामले में दलसिंहसराय पुलिस ने खुलासा करते हुए कर्मी से लूटी गई पांच हजार रुपये,टेबलेट फोन के साथ चार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है.दलसिंसराय थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता में थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि डीएसपी

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दिनेश कुमार के दिशा निर्देश पर मेरे नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर बदमाशों को गिरफ्तार किया है.बदमाशों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकबिदुलिया निवासी ओम प्रकाश साह के पुत्र मिथुन कुमार,अमरनाथ साह के पुत्र अंकित कुमार,गणेश राम के पुत्र सोनू कुमार और राघोपुर गांव निवासी विपिन सिंह के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है.बदमाशो के पास से लूट की घटना में प्रयोग की गई हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया।लूट में प्रयोग की गई हथियार को भी बरामद करने के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!