Samastipur

कृषि योग्य भूमि एवं बी पी एल वालों के लिए होल्डिंग टैक्स माफी का किया मांग ।

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नगर परिषद क्षेत्र के कृषि योग्य भूमि एवं बी पी एल वालों के लिए होल्डिंग टैक्स माफी को लेकर समाजसेवी राम सेवक सिंह एवं स्वीटी प्रिया ने संयुक्त रूप से दलसिंह सराय एसडीओ को आवेदन सौंपा है.उन्होंने बताया कि नगर पंचायत सहित कई ग्राम पंचायतों के विघटन के उपरांत बने नव सृजित नगर परिषद दलसिंह सराय का क्षेत्र विस्तार हुआ है.रामपुर जलालपुर,गौसपुर, अजनौल, भटगामा, पगड़ा, उमरचक,बल्लोचक ,नवादा, ढेपुरा आदि पंचायतों के गांव ,टोला एवं मोहल्ला को नगर परिषद से जोड़ा गया है.फलस्वरूप नगर परिषद क्षेत्र में कृषि योग्य भूमि शामिल हो गई है. कृषि योग्य भूमि पर पूर्व से मालगुजारी रसीद भी कटती आ रही है.मालगुजारी के साथ साथ होल्डिंग टैक्स के रूप में दोहरा टैक्स के बोझ को उठा पाने में किसान सक्षम नहीं है.आवेदन की प्रति लिपि वरीय अधिकारियों को भी भेजी गई है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!