Samastipur

समस्तीपुर में स्कार्पियो से मिली लाश,हत्या की आशंका:पुलिस ने गाड़ी से 2 पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया, हंगामा ।समस्तीपुर

समस्तीपुर में सोमवार की रात सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी से चालक का शव बरामद हुआ है। चालक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चौसीमा गांव निवासी मो. जाहिद के रूप में की गई है। शव बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची नगर थाना की पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी से दो पिस्तौल व कारतूस भी बरामद किया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-पटना सड़क मार्ग को बारह पत्थर चौक के निकट जाम कर दिया और जमकर हंगामा करने लगे। उनका कहना है कि मो. जाहिद की हत्या की गई है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

 

 

स्कॉर्पियो की पिछली सीट पर पड़ी थी लाश।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि चालक के ही कुछ दोस्तों ने उसकी गाड़ी बुक किया था बेगूसराय जाने के लिए सुबह आठ बजे अपने घर से निकला था। आज रात उसका शव गाड़ी से ही बरामद हुआ है। गाड़ी जिला पशुपालन कार्यालय के समीप सड़क पर खड़ी थी। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस जांच में जुटी है। FSL टीम को सूचना दी गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!