Samastipur

मोख्तियारपुर सलखननी में गैस भेंडर से हथियार के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने 33 हजार लुटा

दलसिंहसराय,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर सलखननी गांव में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने गैस भेंडर से हथियार के बल पर 33 हजार रुपये लूट कर फरार हो गया.जानकारी के अनुसार सूर्या इंटर प्राइजेज भारत गैस दलसिंहसराय के गैस भेंडर गोसपुर गांव निवासी स्व रामसगुन सिंह के पुत्र विकास कुमार पीकअप से क्षेत्र में गैस वितरण का काम करता है.

शुक्रवार की शाम वह मोख्तियारपुर से गैस वितरण कर दलसिंहसराय एजेंसी लौट रहा था.इसी दौरान मोख्तियारपुर स्कूल के पास एक काले रंग के स्पेंडर मोटरसाइकिल से पीछा कर रहे दो की संख्या में आए बदमाशों ने पीकअप को ओवरटेक कर रोका फिर पिस्टर सटा कर रुपये की मांग करने लगा.वही पीकअप में रुपये से भरा झोला ले लिया.इतना ही नही बोला कि हल्ला करोगे तो गोली मार देंगे. सूचना के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह घटना स्थल पर पहुचकर जांच में जुटे है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!