Samastipur

दलसिंहसराय प्रीमियर क्रिकेट लीग T20 का छठा मैच राइजिंग सुपर किंग की टीम दो विकेट से जीती

दलसिंहसराय.दलसिंहसराय प्रीमियर क्रिकेट लीग T20 का छठा मैच शुक्रवार को सीएच स्कूल के प्रांगण में हैंग आउट वारियर्स एवं राइजिंग सुपर किंग्स के बीच खेला गया. हैंग आउट वारियर्स के कप्तान अभिलाष गौतम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया. वारियर्स की तरफ से बल्लेबाजी में वैभव ने 50, हिमांशु ने 39, ऋषभ ने 30 और छोटू राज ने 20 रनों का योगदान दिया.राइजिंग सुपर किंग्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिनव ने दो ,शौर्य वंत ने एक और आरजू ने एक विकेट लिया.159 रनों का पीछा करते हुए राइजिंग सुपर किंग की टीम ने 19.4 ओवरों में 159 बना लिया और इस तरह इस मैच को 2 विकेटों से जीत लिया.किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी में गुलशन ने शानदार 68 नाबाद,शौर्य वंतने 19 और अभिनव ने 13 रनों का योगदान दिया. हैंग आउट वारियर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए उनके कप्तान अभिलाष गौतम ने 3 विकेट, दिलेश्वर चंदन ने 3 विकेट, छोटू राज ने एक विकेट और अनुराग ने एक विकेट लिया.आज के मैच में राइजिंग सुपर किंग के बल्लेबाज गुलशन को उनके नाबाद 68 रनों के लिए पूर्व खिलाड़ी डॉ राजन वर्मा के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!