New To India

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं ने स्टाप वार का दिया संदेश

नई दिल्ली। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की हर ओर निंदा हो रही है। इस क्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के अदिति महाविद्यालय की ओर से यूक्रेन में युद्ध को रोकने की और शांति प्रयासों को जल्दी लाने की अपील की गई है। कालेज की प्रिंसिपल ममता शर्मा ने यूक्रेन और रूस के बीच शांति और अहिंसा को बनाए रखने को कहा है। इस विषय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत कालेज की छात्राएं अलग अलग माध्यमों से ‘स्टाप वार’ का संदेश दे रही हैं। पोस्टर, स्लोगन और चित्रों के माध्यम से वह इंटरनेट पर शांति का संदेश प्रसारित कर रही हैं। उनके द्वारा दिए गए इन संदेशों की लोग सराहना कर रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

स्टाप वार का संदेश देने वाली इन छात्राओं में निकिता वर्मा, निशा मंगला और भावना पाठक सहित कई अन्य शामिल हैं। यह छात्राएं राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े सभी स्वयं सेवकों के साथ मिलकर गांधीजी के आदर्शों पर चर्चा करते हुए यह संदेश दिया है कि अहिंसा कायर का कवच नहीं हैं बल्कि बहादुरी का उच्चतम गुण है। यह छात्राएं फोटो के साथ वीडियो बनाकर भी अपना संदेश प्रसारित कर रही हैं।

 

इस विषय पर राष्ट्र सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी और कालेज में सहायक प्रोफेसर डा. माली देवी सवारिया ने बताया कि यूनाइटेड नेशनस के भारतीय प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति द्वारा अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को एकजुट होकर युद्ध का अंत करने और वैश्विक स्थिति को बिगड़ने से रोकने के संदेश का समर्थन किया जा रहा है और सभी राष्ट्रीय सेवा योजना ने भी इसका समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र की युवाशक्ति के व्यक्तित्व विकास के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम है। इसके गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते हैं।

 

 

युद्ध के खिलाफ इस मुहिम में विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया है कि युद्ध स्थायी रूप से कुछ भी हासिल करने का नैतिक व वैध साधन नहीं है क्योंकि युद्ध केवल विनाश लेकर आता है। इस विचार पर अमल करते हुए विद्यार्थियों ने अहिंसा और शांति को बनाए रखने, कभी युद्ध न करने एवं अपने मानवीय प्रयासों का पालन करने का संकल्प लिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!