Patna

बिहार के बोधगया में बन रहा है भगवान बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमा

पटना।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार के बोधगया में भगवान बुद्ध की विश्व की सबसे लंबी मूर्ति बनाई जा रही है। 100 फीट लंबी, 24 फीट चौड़ी और 30 फीट ऊंची यह प्रतिमा बोधगया के जानी बिघा गांव में बनाई जा रही है। भगवान बुद्ध के इस प्रतिमा को महापरिनिर्वाण मुद्रा (शयन मुद्रा) बनाया जा रहा है।इस मुद्रा में भगवान बुद्ध की यह मूर्ति विश्व की सबसे लंबी है।

 

बुद्धा इंटरनेशन वेलफेयर मिशन के द्वारा भगवान बुद्ध की इस मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। साल 2019 में बुद्धा इंटरनेशन वेलफेयर मिशन ने इसके निर्माण की नींव रखी थी। बुद्धा इंटरनेशनल वेलफेयर मिशन के फाउंडर सेक्रेटरी आर्य पाल भिक्षु ने जानकारी दी कि साल 2011 में मिशन की नींव यहीं रखी गई थी। उन्होंने बताया कि कोलकाता के मशहूर मूर्तिकार मिंटू पॉल भगवान बुद्ध की इस प्रतिमा को बना रहे हैं. मूर्ति निर्माण में फाइबर ग्लास का उपयोग किया जा रहा है।

 

बता दें अगले साल यानी 2023 फरवरी माह में इस प्रतिमा का विधिवत रूप से उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद भक्तजन और आमजन इस मूर्ति के दर्शन कर पाएंगे। मालूम हो कि बोधगया में भगवान ने बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी जहां से उनके प्रवचन और ज्ञान विश्व के कोने कोने में फैले थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!