Patna

जूनियर नेशनल बाडी बिल्डर्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता का हुआ भव्य स्वागत

पटना। हाल में ही चेन्नई में संपन्न 12 वीं जूनियर नेशनल बाडी बिल्डर्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले बाढ़ के खुशहालचक पंचायत के पूर्व मुखिया राजाराम यादव के पुत्र बबलू कुमार का बाढ़ शहर में आगमन पर उनके स्वागत में युवाओं की हुजूम उमड़ पड़ी। एएनएस कालेज के हाल में उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज बाढ़ और बिहार के लिए गर्व का दिन है। धन्य है बाढ़ की धरती जिसने बबलू जैसे यशस्वी लाल को जन्म दिया। उन्होंने नई पीढ़ी का आह्वान किया कि वे रचनात्मक संघर्ष के बलबूते रियल दबंग बनने का काम करें और बाढ़ के टेढ़ेपन व अकड़पन की छवि को समाप्त कर इसके उज्ज्वल पक्ष को आलोकित करें। संयोजन व संचालन करते हुए समाजसेवी हेमंत कुमार ने कहा कि दुनिया का इतिहास वहीं बदलते हैं, जो तकदीर को ठोकर मारकर तदबीर को आजमाते हैं। अपने भव्य स्वागत से अभिभूत बबलू कुमार ने अपनी दिनचर्या, खान-पान और व्यायाम-अभ्यास की विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि बड़ा लक्ष्य पाने के लिए बड़ी कुर्बानी देनी पड़ती है। संघर्ष ही वह कुंजी है जो विघ्न-बाधा रुपी ताले को खोलकर सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। स्वागत भाषण जदयू के कला-संस्कृति व खेल-कूद प्रकोष्ठ के बाढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने किया, जबकि मंगलाचरण कवि जितेंद्र चैतन्य द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर राजाराम यादव, विशिष्ट अतिथि युवा समाजसेवी विवेक कुमार, शिक्षाविद् सत्येंद्र प्रसाद सिंह, समाजसेवी गांधी जी, डा. अनुज कुमार, डा. अशोक कुमार सिंह, रवींद्र यादव, कोच गौतम कुमार, कलाकार डब्लू सिंह, छात्र नेता केशव कुमार, टार्जन कुमार, आनंद प्रकाश, दीपक कुमार, शशि यादव, राणा शत्रुघ्न सिंह, श्लोक सिंह, हर्ष कुमार व संजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-नौजवान मौजूद थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!