Patna

पटना में चढ़ा पारा, अररिया सबसे गर्म तो गया सबसे ठंडा, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी है। राजधानी में सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 31.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 33.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म अररिया रहा, जबकि 11.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गया सबसे ठंडा रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह निरंतर बना हुआ है जिसकी गति 10-12 किमी प्रतिघंटा है। इन मौसमी प्रभाव के कारण प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना होने के साथ आसमान साफ रहेगा। वहीं, प्रदेश में तीन दिनों बाद रात और दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि होने के आसार हैं।

 

प्रदेश    अधिकतम     न्यूनतम

 

 

पटना           31.7          15.0

 

गया             29.9          11.7

 

 

मुजफ्फरपुर  29.4          18.1

 

भागलपुर      32.2         16.4

 

पूर्णिया         32.1         16.6

 

सुपौल         32.1          18.1

 

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!