Patna

मार्च में ही पारा पहुंच गया 40 के पार, बिहार में अभी और बढ़ेगा तापमान

पटना।  प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। वातावरण में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। चैत महीने की शुरुआत में ही जो हाल है उससे लोगों को ज्‍येष्‍ठ और आषाढ़ की गर्मी की चिंता सताने लगी है। रविवार को बांका राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां पर अधिकतम तापमान 40 को पार गया। वहां पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आज भी गर्मी परेशान करेगी। तेज गर्मी में सेहत को लेकर सजग रहने की सलाह चिकित्‍सकों ने दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रविवार को औसत तापमान भी रहा 38 के आसपास

 

रविवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं हरनौत, बक्सर एवं बेगूसराय का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान सहरसा के अगवानपुर का रहा। वहां पर न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनाें तक शुष्क बने रहने की उम्मीद है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश का मौसम बहुत तेजी से बदल रहा है। धीरे-धीरे वातावरण में गर्मी बढ़ती जा रही है।

तेज धूप से अपने बच्‍चों को बचाकर रखें

 

वर्तमान में वातावरण में बढ़ रही गर्मी और तेज धूप से चिकित्सकों ने बच्चों को बचाने की सलाह दी है। पीएमसीएच के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डा.राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि प्रदेश का पारा दोपहर में काफी चढ़ जा रहा है। ऐसे के बच्चों को लेकर अभिभावकों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। तेज धूप में बच्चों को खुले सिर घर से बाहर न निकालें। ज्यादा देर तक तेज धूप में रहने पर भी बच्चों को परेशानी हो सकती है। दोपहर में बच्चों को छांव में रखने का प्रयास करें। बच्चों को सुबह-शाम में ही घर से बाहर खेलने के लिए भेजें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!