Patna

गर्मी से परेशान लोगों को इस दिन से मिलेगी राहत, दक्षिण बिहार में पछुआ से लू का खतरा; सीमांचल को पुरवा से मिली राहत

राज्य के उत्तरी भाग में पुरवा का प्रवाह बनने से राज्य भर के मौसम पर इसका असर पड़ा है। अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, दक्षिण बिहार में कुछ जिलों में रविवार को भी पछुआ के झकोरे परेशान करते रहे। दक्षिण बिहार के ग्रामीण इलाकों में पछुआ की रफ्तार की वजह से कुछ जगहों पर दोपहर में धूल भरी आंधी की स्थिति रही। रविवार को राज्य भर में बक्सर सबसे गर्म रहा, जहां अधितकम तापमान 38.9 डिग्री रहा। बांका का अधितकम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। पटना के तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 और 31 मार्च को उत्तर पूर्व बिहार के चार जिलों में बारिश की स्थिति बन सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अगले कुछ दिन रहेगी मौसम की नरमी

फिलहाल दो तीन दिन सूबे में मौसम शुष्क बना रहेगा और अधिकतम तापमान में थोड़ी नरमी आ सकती है। हालांकि गर्मी से पूरी तरह राहत के अभी कोई आसार नहीं है। उत्तर पूर्वी इलाके में कुछ जगहों पर दो दिनों के बाद आंशिक बारिश के आसार हैं। रविवार को भी भागलपुर, वैशाली, सारण, सीवान, अररिया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और बक्सर में तापमान की आंशिक बढ़ोतरी हुई है।

इन जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज

 

पिछले 24 घंटों में पटना, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, सबौर, पूर्णिया, फारबिसगंज, सबौर, भोजपुर, सीतामढ़ी, रोहतास औरंगाबाद, गया समेत आसपास के कई जिलों में दशमलव अंकों की गिरावट आई है।

प्रमुख शहरों का ऐसा रहा पारा

 

पटना में 37.6 डिग्री, गया में 36.7 डिग्री, भागलपुर में 38.1 डिग्री और पूर्णिया में 36 डिग्री अधितकम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!