Patna

बिहार से भूटान और नेपाल के शुरू होगी विमान सेवा

पटना ।साल 2024 तक पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बंद कर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। जोरों शोरों से इसका काम चल रहा है। नया टर्मिनल बन जाने के बाद पटना से शॉर्ट डिस्टेंस कि अंतरराष्ट्रीय विमान उड़ानें संचालित हो सकेगी। टर्मिनल बन जाने के बाद पटना से पड़ोसी मुल्क नेपाल और भूटान के लिए विमान सेवा शुरू होगी। ये बातें जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निदेशक बीसीएच नेगी ने बुधवार को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) से जुड़े कारोबारियों के साथ आयोजित बैठक में कही।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

निदेशक ने कहा कि पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा होने के वजह से यहां से तीन घंटे से अधिक दूरी की अंतरराष्ट्रीय विमान शुरू नहीं हो सकती है। एयरपोर्ट निदेशक का कहना है कि यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए एयरपोर्ट के अंदर जगह का अभाव है। इस वजह से सुविधा नहीं दे पा रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!