Patna

बिहार के इस शहर को जोड़ने के लिए बन जाए लिक पथ, नहीं तय करनी होगी पांच किमी ज्यादा दूरी

पटना।, मुंगेर : मुंगेर-खगड़िया श्रीकृष्ण सेतु से शहर को जोड़ने के लिए लिक पथ की जरूरत हर शहरवासी महसूस कर रहे हैं। श्रीकृष्ण सेतु चालू होने के बाद बेगूसराय और खगड़िया के सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले लोग मुंगेर से ही आवाजाही कर रहे हैं। सभी लिक पथ की मांग को लेकर मुखर होने लगे है। लोगों का कहना है कि सेतु चालू होने के बाद काफी सुविधा हो रही है। अब लिक पथ बन जाता तो कम समय में श्री कृष्ण सेतु से अपने काम पर पहुंच सकते हैं। लिक पथ नहीं रहने से घर पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में ट्रेन से ही गंगा पार आने जाने में अधिक सहूलियत होती है। लिक पथ मिल जाए तो ट्रेन के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। लिक पथ नहीं रहने से इन दिनों एप्रोच पथ पर भी कई अवैध रास्ते बन गए है। दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे शहर को मिले श्रीकृष्ण सेतु से लिक पथ अभियान को लोगों का लगातार समर्थन मिल रहा है।—–

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गंगा पर पुल बनने के बाद शहर के मुख्य बाजार से लिक पथ होना चाहिए। लिक पथ का निर्माण नहीं होता है तो मुंगेर की जनता के साथ साथ आर्थिक क्षेत्र में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। मुंगेर की जनता ने पुल के लिए लड़ाई लड़ रही है, जीत तो मिली लेकिन यह जीत आधी-अधूरी है। लिक पथ के लिए जनता को फिर तैयार होना पड़ेगा।

 

अनिरुद्ध सिन्हा, गुलजार पोखर।

सेतु पर सफर करने के लिए लिक रोड शहर की बड़ी जरूरत है। पांच किलोमीटर अतिरिक्त चलकर सेतु पर जाना पड़ रहा है। ट्रैफिक समस्या रहती है। लिक पथ शहर से कनेक्ट हो जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।

 

-डा. अमित चौधरी, सदर प्रखंड

श्रीकृष्ण सेतु के एप्रोच पथ से शहर की कनेक्टिविटी के लिए लिक पथ जरूरी है। लिक पथ नहीं रहने से दूरी कम होने का एहसास नहीं होता है। पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर ही घर पहुंच पाते है। लिक पथ के लिए सरकार व जिला प्रशासन को शीघ्र पहल करनी चाहिए।

 

-मु. जाकिर हुसैन, वरीय अधिवक्ता,दिलावरपुर

लिक रोड नहीं रहने से कच्चे रास्ता होकर एप्रोच पथ पर जाना पड़ता है। पुल बनने के बाद व्यवसायिक ²ष्टिकोण से शहर से सीधा लिक पथ होना जरूरी है। व्यापारियों को इससे काफी हद तक सहूलियत मिलेगी।

 

-रियाज खान, व्यापारी, दिलावरपुर।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!